
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से कौन है बसपा प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश मिशन 2027 को सभी राजनीतिक दल आगे बढ़ रहे हैं और दलों का प्रयास संगठन को बूथ लेबिल तक मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना है।
बसपा सुप्रीमो व भूतपूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने सर्वप्रथम हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सु.) से बसपा प्रत्याशी विपिन दीवान को घोषित कर बसपा के इरादे को स्पष्ट कर एक सकारात्मक संदेश दिया है।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी विपिन दीवान का संक्षिप्त जीवन परिचय लोग जानने के लिए उत्सुक हैं। वह मूल रूप से हापुड़ के मोहल्ला सोटावाली के रहने वाले हैं और दिल्ली पुलिस में सेवारत थे परंतु पुलिस नौकरी में उनका मन नहीं लगा और उन्होंने स्वयं को सेवा से मुक्त कर दिया। इसलिए विपिन का नाम विपिन दीवान पड़ा।
इसके बाद वह प्रॉपर्टी तथा रियल स्टेट के कारोबार से जुड़ गए। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ अनेक कालोनियां काटी है और गढ़ रोड पर सुप्रीम पेट्रोल पंप के पीछे प्रॉपर्टी का एक शानदार ऑफिस बनाया है जहां लग्जरी गाड़ियां ऑफिस की शान बढ़ाती हैं। गत दिनों विपिन दीवान के संयोजन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके समारोह के लिए शानदार पंडाल, मंच व भोजन की व्यवस्था की गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस आयोजन पर करीब 20 लाख रुपए खर्च हुआ बताते हैं। विधानसभा चुनाव की समाप्ति तक यह खर्च कहां तक पहुंचेगी इसका अनुमान आप स्वयं लगा ले।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























