
मृत डॉल्फिन मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम से होगा मौत के कारणों का खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक मृत डॉल्फिन मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने डॉल्फिन के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। जलीय जीव की मौत से हड़कंप मचा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को जब लोगों की नजर गंगा किनारे मृत डॉल्फिन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने फॉरेस्ट को मामले से अवगत कराया। टीम मौके पर पहुंची जिसने डॉल्फिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ हापुड़ गौतम सिंह ने बताया कि वह नाव से गश्त कर मामले का पता लगाएंगे। साथ ही अमरोहा व मेरठ जिला के अधिकारियों से भी उन्होंने बात की है। डॉल्फिन के शव को पीएम को भेज दिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























