
पिलखुवा: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव गालंद निवासी 50 वर्षीय महिला का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद महिला खेतों पर चली गई और वहां उसने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























