
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने हापुड़ में रथ यात्रा निकालने से रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मनाए जाने वाले 26 वें भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव पर सभी आगामी उत्सव की तिथियां फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। महोत्सव समिति ने यह निर्णय श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी के निर्देश पर लिया है। महोत्सव को मनाने के लिए आगामी तिथियां की जल्दी घोषणा की जाएगी। बता दे की हापुड़ समिति ने 16 जून को रथ यात्रा निकाले जाने की घोषणा की थी।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक मंदिर को असमय रथ यात्रा निकालने से रोक दिया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने कहा कि हापुड़ जिला प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है की वार्षिक रथ यात्रा तिथि के अनुसार यानी 16 जुलाई को ही निकाली जाएगी ना कि उससे पहले। हापुड़ की एक धार्मिक संस्था से 16 जून को रथ यात्रा निकालने का फैसला किया था जिस पर एसजेटीए ने आपत्ति जताई थी। एसजेटीए ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हापुड़ की एक संस्था 16 जून को रथ यात्रा निकालने की योजना बना रही थी जबकि इस वर्ष यह पवित्र आयोजन पुरी के मुख्य मंदिर की निर्धारित तिथि के अनुसार 16 जुलाई को किया जाएगा।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























