
धौलाना: बकरा चोरी में असफल बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का कुंडल छीना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मुगल गार्डन पीपलैहड़ा में बकरा चोरी करने आए अज्ञात बदमाशों ने बकरा चोरी में असफल होने पर बुजुर्ग महिला का कुंडल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए मामले मैं कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता जफर पुत्र मुन्ने निवासी मुग़ल गार्डन पीपलैहड़ा थाना धौलाना ने बताया कि उनकी सास कल्लो पत्नी दोस मोहम्मद अपने दूसरे मकान में रहती है सुबह करीब 7:20 बजे वह घर के बाहर बैठी थी कि तभी कुछ अज्ञात बदमाश वहां आज धमके और बकरा चोरी करने का प्रयास करने लगे जिसमें बदमाश असफल रहे तो मौका पाकर महिला के कान का एक कुंडल लेकर फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बदमाशों के पीछे भागे तब तक बदमाश रफू चक्कर हो गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और सीसीटीवी कैमरों की खंगाली कर रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























