
👁 20 views Views
पिलखुवा: बंदरों ने किया महिला पर हमला, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों ने एक महिला पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्षेत्र वासियों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को एक महिला दोपहर करीब 12:30 बजे पिलखुवा में अपने घर के बाहर मौजूद थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला चिल्लाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























