
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल ने किया मनोरंजन वाटर पार्क टूर का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल ने विद्यार्थियों के मनोरंजन के उद्देश्य से एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मेरठ स्थित फैंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क ले जाया गया, जहाँ बच्चों ने विभिन्न वाटर राइड्स और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने समूह में मिल-जुलकर खेलों का आनंद लिया। विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को बढ़ाने में सहायक होते हैं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरीता शर्मा ने कहा “शिक्षा के साथ बच्चों का व्यावहारिक अनुभव भी बच्चों के सर्वागिण विकास के लिए आवश्यक है।”

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























