
अनुदेशक सम्मान समारोह में चैक वितरित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अनुदेशक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी कविता मीना,सीडीओ श्रुति शर्मा व जिला पंचायत रेखा नागर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया और सभी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा। विकास भवन सभागार हापुड़ में अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम में अनेक अधिकारी सम्मिलित हुए और अनुदेशको को चेक वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी विचार एवं अनुदेशकों के सम्मान और हित में लिए गए निर्णय निश्चित रूप से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।
अंशकालिक अनुदेशक शिक्षा तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपने समर्पण और मेहनत से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























