
👁 9 views Views
हापुड़: नकल करते एक छात्र पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सेमेस्टर व प्रोफेशनल परीक्षा में पर्ची से एक नकलची नकल करते हुए पकड़ा गया जिसके बाद यूनिवर्सिटी को मामले से अवगत करा दिया गया है। आंतरिक उड़न दस्ते ने तलाशी लेकर पर्ची बरामद की है।
एसएसवी पीजी कॉलेज में आयोजित सुबह की पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 371 अभ्यर्थियों में से 350 उपस्थित रहे। इस परीक्षा में एक छात्र पर्ची से नकल करता हुआ पाया गया। तलाशी लेने पर छात्र से पर्ची बरामद हुई जिसकी कॉपी को सील कर यूनिवर्सिटी को सूचना दे दी गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























