
हापुड़: धूप सेक रहा उल्टा रखा डस्टबिन, सड़क पर सजा कूड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली अक्सर चर्चाओं में रहती है। अब हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर रखे कूड़ेदानों को उल्टा कर दिया गया है जिसकी वजह से कूड़ा सड़क पर फेंका जा रहा है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जगह अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। सड़क पर कूड़ा फेंकने से गंदगी का अंबार लग गया है। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
आपको बता दें कि हापुड़ के पक्का बाग के पास की यह तस्वीर चौकाने वाली है जहां पर कूड़ेदान उल्टा रखा हुआ है और उसके आगे-पीछे लोगों ने कूड़ा फेंका हुआ है। ऐसे में नगर पालिका के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























