
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने गांव पावटी में तीन घरों को अपना निशाना बनाया जहां से चोर नकदी, आभूषण व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। कुछ सामान तो खेतों से बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई है।
मामला सोमवार की रात का है जब परिजन अपने-अपने घरों में सो रहे थे। इसी बीच चोर गांव पॉवटी में पहुंचे जहां उन्होंने तीन घरों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान कुल डेढ़ लाख की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुराकर चोर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की आंख खुली तो देखा की सामान तितर-बितर था। कुछ सामान गायब था जो उन्हें जंगलों में मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























