
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में बीती रात अतुल की हत्या से परिजनों में बेहद गुस्सा है जिनकी मांग है कि अतुल को मौत के घाट उतारने वाले हमलावरों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर करें। रोते-बिलखते परिजनों ने कहा कि लाश के बदले लाश, खून के बदले खून, जिसने मारा है उन्हें भी मारा जाए।
आपको बता दें कि अतुल निवासी गांव गालंद की हमलावरों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर, मनजीत, बृजमोहन, श्रीपाल निवासीगण गांव गालंद पिलखुवा व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























