
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क मार्गों के हालात बेहद खराब हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों को बेहद परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि हालात इस कदर खराब है कि बारिश के दौरान यहां से निकलना किसी चुनौती से काम नहीं है। ग्रामीण बड़ी संख्या में इस मार्ग से निकलते हैं जिनका कहना है कि जल्द ही इस मार्ग को दुरुस्त किया जाए।
गांव ददायरा के रहने वाले लोगों ने बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली भैंसा बुग्गी से इसी रास्ते से गुजरते हैं लेकिन गांव ददायरा का यह रास्ता बेहद बदहाल हालत में है जहां पर अक्सर पानी भरा रहता है। बारिश में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी शीघ्र से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराएं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























