
प्रधानमंत्री मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की तीखी प्रतिक्रिय
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील पर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार से सवाल पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में सर्राफा व्यापार पर इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है कि अगर 1 साल तक लोग सर्राफा व्यापारियों से सोना न खरीदेंगे, तो ऐसे में उनका व्यापार खतरे में पड़ जाएगा। ऐसी स्थिति में वे लोग अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे? सरकार को ऐसे में सर्राफा व्यापारियों के बीच सामंजस्य बिठाकर उनसे वार्ता करनी चाहिए और बीच का एक रास्ता निकालना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पेट्रोल और डीजल का कम उपभोग करने पर भी सरकार से पूछा है कि अगर लोग पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों को छोड़कर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे। तो जिन लोगों के पास पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां हैं तो उन लोगों के लिए उनके लाखों रुपए के वाहन कबाड़ा हो जायेंगे। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देशवासियों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीद कर उनका इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं? उन्होंने कहा है कि सरकार अपनी नाकामियां को छुपाने की पूरी पूरी कोशिश कर रही है। यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और सरकार के पास लोगों की चिंताओं को कम करने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से इस तरह कीअपील कर रहे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























