
वान्या एडिबिल ऑयल कंपनी का रिफाइंड पाम तेल का नमूना अधोमानक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के औद्योगिक क्षेत्र धौलाना में स्थित यूपीएसआईडीसी के वान्या एडिबिल ऑयल एंड रिफाइनरी से 23 फरवरी को लिए खाद्य तेलों के नमूने में से एक रिफाइंड पाम तेल का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है जबकि दो अन्य नमूने की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 23 फरवरी 2026 को उक्त प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई के दौरान रिफाइंड पाम आयल, आरबीडी पामोलिन आयल तथा पाम करनैल तेल का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया जिसमें से एक रिफाइंड पाम तेल की जांच रिपोर्ट मानक के विपरीत अधोमानक पाई गई है। अन्य दो नमूनों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है छापामार टीम ने 66 लाख रुपए का खाद्य तेल सील किया है।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2026 के अंतर्गत माह अप्रैल 2026 में प्राप्त मानक के विपरीत जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रतिष्ठान में व्यापारी पर विधि कार्रवाई शुरू की गई है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























