
घर में घुसकर बाप-बेटे पर किया हमला, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में कबूतर पर पत्थर फेंकने से रोका तो चार लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आठ मई की शाम करीब 5:30 बजे संदीप का भाई कुलदीप घर पर बैठा था। तभी गांव का अंकुश घर के सामने बिजली के तार पर बैठे कबूतरों पर पत्थर फेंक रहा था। कुलदीप ने ऐसा करने से मना किया जिससे अंकुश भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। अंकुश अपने भाई कपिल, पिता लीला और ताऊ के बेटे मनोज के साथ मिलकर पीड़ित से घर में घुस आया जहां उसने कुलदीप के साथ मारपीट की। बीच बचाव में आए हेतराम सिंह को भी नहीं बक्शा। इस दौरान बाप-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























