
नलकूपों से मोटर व तांबे का तार चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर के जंगल में चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर, तांबे का तार चोरी कर लिया जबकि एक किसान की मोटर उखाड़ कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर किसानों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
श्यामपुर क्षेत्र के विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पूर्व सैनिक है। 9 मई की सुबह करीब 6:00 बजे किसान अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि नलकूप से स्टार्टर, तांबे का तार गायब था। जानकारी करने पर पता चला कि चोरों ने कई नलकूपों को अपना निशाना बनाया। संदीप के नलकूप से मोटर तक चोरी कर ली और फरार हो गए। चोरों ने सुखपाल सिंह, पुष्पेंद्र, जोगेंद्र, महावीर सिंह, ओमवीर सिंह, संदीप, विजेंद्र, किरण, कपिल, रोहित आदि के नलकूपों को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























