
👁 47 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम के समापन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धौलाना जाने की तैयारी में थे कि तभी उन्हें रोक दिया। इस दौरान हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सपा कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सपाईयों से तीखी नोकझोंक हुई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए और प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























