
महाराणा प्रताप जयंती के समापन पर हुए पत्थराव के मामले में आठ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा से करीब 40 मीटर की दूरी पर गुटखा खरीदने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुए पत्थराव के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ नामजद समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नेक मोहम्मद, नौशेर, जाहिद, मेहताब, दानिश, सरफराज, गौरव, अंकित राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रैली में लोगों के द्वारा जाहिद पुत्र अमीन निवासी गांव देहरा की दुकान से सामान लिया। उसी वक्त कहासुनी हो गई जिसने गाली-गलौज का रूप ले लिया। इस दौरान माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थराव शुरू कर दिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान भारी फोर्स मौके पर पहुंचा जिसने उपद्रवियों को खदेड़ा और हालातों पर काबू पाया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि इस दौरान पुलिस ने 30 से अधिक बाईकों को जब्त किया है। अफरा तफरी के दौरान लोग अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए जिसके बाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक दरोगा भी चोटिल हो गया। वहीं डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मामले में एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर और सीओ पिलखुवा अनीता चौहान से स्पष्टीकरण मांगा है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399























