
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व जानलेवा हमला करने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी की आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। आरोप है कि इमरान ने महिला पर गलत नजर रखी और कई बार अश्लील हरकतें की। 1 मई की रात इमरान ने नंदोई से मिलने के बहाने घर में घुसकर महिला को पकड़ा और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो उसकी मां और बहन मौके पर पहुंची। दोनों के पहुंचने पर आरोपी इमरान ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पास रखा फावड़ा उठाकर हमले का प्रयास किया लेकिन महिला की मां और बहनों ने उसे बचा लिया। इसके बाद 112 को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि पुलिस के पहुंचे से पहले ही आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























