
हापुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर से आरपीएफ कांस्टेबल की बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी आरपीएफ कांस्टेबल की बाइक को चोरों ने चुरा लिया। इसके बाद एसपी के आदेश पर हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा के अमित कुमार ने बताया कि वह आरपीएफ पोस्ट रेलवे स्टेशन हापुड़ पर तैनात है। 30 अप्रैल 2026 को ड्यूटी पर आने के बाद उन्होंने अपनी बाइक लॉक कर खड़ी की थी। दोपहर में लौटे तो देखा बाइक गायब थी जिसके बाद पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने हापुड़ के कप्तान से मामले में कार्रवाई की मांग की जिनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























