
रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपए ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों द्वारा एक व्यक्ति से एक करोड रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। SP के आदेश पर पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद के रहने वाले हरिओम ने बताया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और रकम दोगुना करने का झांसा दिया। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने एक करोड़ रुपए आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। साइबर ठगों ने बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा दिया जिसके बाद पीड़ित ने साइबर ठगों के चुंगल में फंसकर एक करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर उसने हापुड़ के एसपी से कार्रवाई की मांग की जिनके आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























