हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दोस्तों के साथ चार दिन पहले गंगास्नान हेतु गए एक 19 वर्षीय युवक गौरव का शव रविवार की सुबह बृजघाट गंगा में तैरते हुए मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श नगर कालोनी का 19 वर्षीय युवक गौरव अपने दो दोस्तों के साथ गंगास्नान हेतु बृजघाट गा था, परंतु वह लौटकर नहीं आया। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने गौरव को स्नान करते वक्त गंगा में डूब जाना बताया। पुलिस गौताखोरों की मदद से गौरव के शव को गत 3-4 दिन से गंगा में खोज रही थी कि रविवार की सुबह गौरव का शव गंगा में तैरता हुआ मिल गया। गौरवक के परिवार में हाहाकार मचा है।
कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320





























