
जानिए कैसा होगा हापुड़ का मौसम का मिजाज?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इन दिनों जनपद हापुड़ में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। फिलहाल हापुड़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह और शाम के समय तो पंखों में भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम कभी भी बदल सकता है जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। बादल छाने और हल्की हवा चलने की भी संभावना बनी हुई है।
पिछले कुछ समय से मौसम में ज्यादा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बिजली का कड़कना तो कभी तेज धूप का निकलना। अचानक हो रहे मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर काफी ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार की बात करें तो सूर्य देवता ने लुका-छिपी का खेल खेला। वही रात के समय पंखे चलने पर लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। शुक्रवार को एक तरफ धूप निकली तो लोगों के घरों में पंखे तक बंद रहे। संभावना है कि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























