
पिलखुवाः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव हावल स्थित सिखेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार को गंभीर चोटे आई जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनैद पुत्र मुस्तकीम (20 वर्षीय) अपने गांव हावल से बाइक पर पिलखुवा की तरह जा रहा था तभी हावल मोड़ के पास सिखेड़ा रोड के पर जैसे ही वह पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने जुनैद की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने गंभीर हालत में जुनैद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी उपचार को दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























