हापुड़, सीमन/स्पेशल डेस्क (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद बापगत के बड़ौत में कफन चोरी प्रकरण की जांच के लिए हापुड़ एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र शनिवार को बागपत पहुंचे और जांच की। इस दौरान एएसपी हापुड़ ने नई मंडी में आरोपित कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन के परिजनों, अन्य व्यापारियों, श्मशान घाट में कर्मचारी से पूछताछ की और कोतवाली में पुलिस के बयान भी लिए।
निष्पक्ष जांच के लिए बड़ौत पहुंचे हापुड़ एएसपी सर्वेश मिश्र ने बड़ौत में कई घंटों तक डेरा डाले रखा। इस दौरान एएसपी ने व्यापारी प्रवीण जैन की पत्नी जयश्री के बयान लिए। वहीं अन्य व्यापारियों, श्मशान घाट में कर्मचारी और कोतवाली में पुलिस ने अपना-अपना पक्ष रखा। शाम को हापुड़ एएसपी वापस हापुड़ लौट आए।
बता दें कि आठ मई को जनपद बागपत की बड़ौत पुलिस ने कफन चोरी प्रकरण का खुलासा किया था। इस खुलासे में पुलिस ने नामी कपड़ा व्यापारी प्रवीण कुमार जैन समेत सात लोगों को जेल भेजा था। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद एडीजी ने मामले की जांच एएसपी बागपत को सौंपी लेकिन जांच सौंपने के कुछ ही घंटों बाद यह जांच आईजी प्रवीण कुमार द्वारा हापुड़ एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र को सौंप दी गई।

सर्वाइकल और कमर दर्द वालों को मिलेगी इन गद्दों से राहत





























