
👁 33 views Views
प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड होने में 24 दिन लगेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने की घोषणा कर दी है। मगर, उपभोक्ताओं को फायदा मिलने में 24 दिन लगेंगे। इस बदलाव के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तय की जा रही हैं। हालांकि, इस बीच में किसी भी उपभोक्ता का बैलेंस निगेटिव होने पर भी बिजली नहीं कटेगी।
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टपेड में बिलिंग का सिस्टम 27 से 30 दिन का है। यानी उपभोक्ता 27 से 30 दिन में जितनी बिजली का उपभोग करता, उसका बिल बन जाता है। यहीं सिस्टम प्रीपेड मीटर वाले कनेक्शन पर लागू-होगा। 1 जून से प्रीपेड मीटर पोस्टपेड के रूप में काम करने लगेंगे।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























