
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने गुरूवार को हापुड विकास खंड के अंतर्गत बृहद गो संरक्षण केंद्र भटैल का औचक निरीक्षण किया।केंद्र पर 494 नर गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने गौमाता को पुकारा तो गौ माताएं दौड़ी चली।डीएम ने गायों को पुचकारा,हाथ फेरा और दुलार किया।डीएम ने गौशाला में उपलब्ध भूसा, हरा चारा एवं पशु आहार का भी निरीक्षण किया। पानी की चर में गंदगी पाए जाने पर संचालक को तुरंत इसे साफ करवाते हुए चूना से पुताई करने हेतु निर्देश दिया। हरे चारे की भूमि पर बोए गए चारे के बारे में ग्राम प्रधान भटैल से पूछताछ की एवं पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।गौ केंद्र की व्हाइट वाशिंग कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया। केंद्र पर संरक्षित गोवंश को समुचित पोषण देने, बायोगैस प्लांट को चालू करने एवं साफ सफाई व्यवस्था बढ़ाने तथा गोबर के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गौशाला में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए गोवंश हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा एवं पंखे तथा टीन शेड की पूर्ण व्यवस्था करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशाला में साफ सफाई एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों को साफ पेजल पिलाया जाए।निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी हापुड़ ,ग्राम प्रधान भटैल आदि उपस्थित थे।






















