
पैंशनर्स की मांग वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लो
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को आर्य समाज मंदिर हापुड में पेंशनर्स मिलन का आयोजन रवीश कुमार राही की अध्यक्षता में किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने बताया कि बताया कि भारत सरकार द्वारा परित संशोधित वैलिडेशन एक्ट मार्च 2025 केवल एक कानून नहीं बल्कि पैंशनर्स की वर्षों की निष्ठावान सेवा पर एक प्रश्न चिन्ह है, एक ही एक पद पर एक समान सेवा देने वाले दो व्यक्तियों की पेंशन केवल और केवल सरकार द्वारा काल्पनिक तिथि 01.01.2026 के आधार पर विभाजित करना अन्याय के साथ पेंशनर्स के स्वाभिमान पर कुठाराघात है,समान रैंक समान ,पेंशन के सिद्धांत की खुली अवहेलना है,पेंशन सरकार द्वारा प्रदत्त कोई खैरात , दया और उपहार नहीं है बल्कि चरित्रवान पेंशनर्स की वर्षों की निष्ठावान अनवरत सेवा, मेहनत और ईमानदारी का अधिकार है , जिसको पाने हेतु एकजुट और एकमत होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किये जाने का आवाहन किया, सभी पेंशनर्स साथियों ने निश्चय किया कि हम सभी पैंशनर्स साथी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए “एक पेंशनर एक परिवार, समानता ही हमारा अधिकार” के नैसर्गिक सिद्धांत को जीवित रखने के लिए लोकतांत्रिक ढंग से पुरजोर विरोध किया जाने का सामूहिक रूप से संकल्प किया।
पेंशनर सेवा संस्थान के आग्रह पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के मैंनेजर देवेन्द्र पवार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी पेंशन स्कीम योजनाओं की जानकारी प्रदान की जिसका जिलाध्यक्ष ने पेंशन सेवा संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया।सभा मे नरेंद्र कुमार शर्मा, ब्रह्म शंकर शर्मा, राजकुमार वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा ,ओमप्रकाश तेवतिया, रामकिशन, उम्मेद अली राणा ,सुरेंद्र पाल सिंह ,महेंद्र कुमार ,मनीराम प्रताप सिंह ,जितेंद्र कुमार त्यागी, रामकिशन, वीर सिंह डीएसपी, रवीश कुमार राही, अजय वीर सिंह, राम सिंह ,मूलचंद, विजय कुमार शर्मा ,फारूक अहमद ,डॉ आसाराम शर्मा ,मदनपाल, डॉक्टर दिनेश शर्मा ,प्रवेश कुमार भटनागर, रामचरण सिंह, धीरेंद्र पाल शर्मा, प्रेम सिंह, सतीश शर्मा, राजेंद्र पांडे ,सत्येंद्र सिंह ,महेश कुमार शर्मा ,अजय कुमार ब्रिज आदि ने पैंशनर्स विरोधी हरेक नीति के विरोध में हरेक आन्दोलन का तन, मन, धन और वचन से समर्थन का सामूहिक संकल्प किया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल आर्य महामंत्री ने किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























