
👁 61 views Views
बाबूगढ़ थाने में तैनात सिपाही को सांप ने काटा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में तैनात सिपाही को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल सिपाही खतरे से बाहर है।
मामला गुरुवार का है जब थाना बाबूगढ़ में तैनात ऑन ड्यूटी सिपाही पुष्कर को सांप ने काट लिया। इस दौरान सिपाही बेसुध हो गया जिसके बाद उसे हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों की निगरानी में सिपाही का उपचार चल रहा है। सिपाही फिलहाल खतरे से बाहर है। उसकी पल-पल की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























