
राशिद हत्याकांड: वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित रामपुर रोड पर तीन लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को घेर कर चाकू घोंप कर हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जो भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ, देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल व फॉरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की है जिनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर स्थित मोहल्ला अलीपुर निवासी राशिद पुत्र इलियास की गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश के कारण राशिद, सुलेमान व सुफियान पुत्रगण रफीक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में राशिद पुत्र इलियास को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह के अनुसार मृतक हिस्ट्रीशीटर था जिसके खिलाफ 25 मुकदमे पंजीकृत थे। फिलहाल पुलिस ने राशिद और सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागते हुए कैमरे में कैद हो गए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























