
आगामी 9 मई-2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक को सफल बनाये जाने हेतु समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई-2026 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु बुधवार 06.05.2026 को माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण व समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ श्री सौरभ कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु चिन्हित वादों में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस/सम्मन जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैठक में उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया व श्री आशीष सक्सैना, मैनेजर लीड बैंक, केनरा बैंक को जनपद हापुड़ हापुड़ के समस्त बैंकों द्वारा लोन रिकवरी से संबंधित मामलों को लोक अदालत में निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिला जज प्रथम श्री हनी गोयल, अपर जिला जज प्रथम, हापुड़, अपर जिला जज (स्पेशल पोक्सो) हापुड़, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज (एस.सी/एस.टी) हापुड़, शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज द्वितीय, हापुड़, श्रीमति मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, हापुड़ अपर जिला जज (एफ.टी.सी) द्वितीय, श्री विरेश चन्द्रा, एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व श्रीमति रेनू सिंह उपजिलाधिकारी, गढमुक्तेश्वर, श्री अनवर शेख, पी.डी.डी.आर.डी.ए हापुड एवं समस्त प्रशासनिक व बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























