
हापुड़: प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या, मची सनसनी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई जब पुरानी रंजिश के कारण एक प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या से आसपास मौजूद लोगों में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि अलीपुर के रहने वाले राशिद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मामला गुरुवार की सुबह का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी खून से लथपथ राशिद को अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने प्रॉपर्टी डीलर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























