
पिलखुवा: सड़क पर हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में थाने के पास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल दबंगई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे चले और गाली गलौज हुआ। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























