
👁 22 views Views
घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्ते ने तीन साल की बच्ची शिवानी पर हमला कर दिया। इस दौरान शिवानी घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शिवानी पुत्री संतोष कुमार घर के बाहर खेल रही थी। तभी आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते से बच्ची को बचाया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























