
👁 104 views Views
पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जो अस्पताल में भर्ती है।
मौहल्ला फूलगढ़ी निवासी सुनील का उसकी पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मंगलवार की सुबह गुस्साएं पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से गला रेत दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























