
👁 7 views Views
पिलखुवा: खुले में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसों को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला घास मंडी तिराहा पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है जिसकी वजह से आसपास खतरा मंडरा रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। लोगों ने मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और ट्रांसफार्मर को कवर्ड करने की मांग उठाई है।
राजू, अशोक व विवेक ने बताया कि खुले में रखा यह ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है। जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























