
गढ़: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्याना चौपला के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर टैटू के निशान है। पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास करने में लोगों से सहयोग मांगा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 1:00 बजे 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला के पास सड़क पार करते समय अचानक आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























