
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी आम आदमी पार्टी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत उपभोक्ताओ के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने नगरपालिका हापुडी स्थित धरना स्थल पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की कि जनता को आ रही कठिनाईयों को देखते हुए स्मार्ट मीटर न लगाया जाय और जिन उपभोक्ताओ के यहां स्मार्ट मीटर, बिना सहमति लगा दिये गये हैं उन्हे हटाकर तत्काल,पोस्ट पेड मीटर लगाये जाए। प्रदेश पृवक्ता सी एम चौहान ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जनता पर बिल का अतिरिक्त बोझ डालकर शोषण किया जा रहा है। जिला प्रभारी डा नरेन्द्र सोलंकि” ने कहा कि स्मार्ट मीटर, स्मार्ट चीटर का काम करता है। “आप” कार्यकर्ता ने कहा कि उपभोक्ताओ का शोषण बर्दाश्त नही होगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























