
हापुड़ की सड़कों पर भिड़े दो निराश्रित पशु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दो निराश्रित पशु सड़क पर भिड़ गए जिसकी वजह से जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन के सामने दो गोवंश आपस में भिड़ गए जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था भी अवरुद्ध हो गई। हालांकि कुछ समय बाद यातायात सुचारू हुआ। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आवारा पशु कभी भी सड़क पर आ जाते हैं जिसकी वजह से हादसे की संभावना बन जाती है। ऐसे में आवारा पशुओं को पकड़ा जाए।
क्षेत्रवासी जैसे ही मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो वहां दो निराश्रित पशु आपस में लड़ रहे थे। लोगों ने इनसे दूरी बनाने में ही भलाई समझी। कुछ देर बाद लोगों ने पानी आदि की मदद से निराश्रित पशुओं को वहां से हटाया।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926






















