
देवनंदिनी पुल के पास दो गुटों मे मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के गढ़ रोड स्थित देव नंदिनी अस्पताल फ्लाईओवर के नीचे शनिवार की रात को दो गुटों में कहासुनी के साथ ही मारपीट हो गई और ठेलो से सामान उठाकर फैक दिया। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बता दें कि थाना देहात के अंतर्गत देवनंदिनी अस्पताल के ओवर ब्रिज के नीचे ठेले दिन छिपते ही बार में तब्दील हो जाते है जो झगडे व मारपीट का कारण बनते है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में कुछ ठेले वाले खुलेआम शराब पिलवाते हैं, जिसकी वजह से अक्सर झगड़े होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि इस पर नियंत्रण नहीं होने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए और क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























