
पिलखुवा: ट्रांसफार्मर से सामान चोरी, 5.50 लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने पिलखुवा की रिलायंस रोड पर स्थित एक कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री में रखे ढाई सौ केवी के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चुरा लिया जिससे पीड़ित व्यापारी का करीब साढे 5 लाख रुपए का नुकसान हो गया। व्यापारी ने मामले में नाराजगी ज़ाहिर की है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली निवासी सुभाष मित्तल ने बताया कि उनकी हापुड़ में पाइप की फैक्ट्री है। वह उसे पिलखुवा की रिलायंस रोड पर शिफ्ट कर रहे हैं। रिलायंस रोड पर फैक्ट्री का कार्य चल रहा है जहां पर उन्होंने ढाई सौ केवी का एक नया ट्रांसफार्मर मंगा कर रखा था जिसके कनेक्शन भी होने थे। वह रविवार की सुबह जब फैक्ट्री में पहुंचे तो पाया कि ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा हुआ है जिसका तेल भी जमीन पर बिखरा था और उसमें रखा सामान गायब है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि चोर दीवार कूद कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने कीमती सामान चुरा लिया। इस दौरान पीड़ित व्यापारी का करीब साढे 5 लाख रुपए का नुकसान हो गया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























