
बुलंदशहर: हापुड़ के व्यापारी को हिस्ट्रीशीटर बताकर रुपए वसूलने के मामले में सिकंदराबाद कोतवाल समेत छह सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोबाइल व्यापारी को हिस्ट्रीशीटर बताकर 5.80 लाख वसूलने के आरोप में बुलंदशहर जनपद में बड़ी कार्रवाई हुई है। सिकंदराबाद कोतवाल समेत छह पुलिसकर्मियों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। DIG मेरठ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
सिकंदराबाद के मोहल्ला रिसालदारान निवासी सलमान अपने भाई आदिल के साथ हापुड़ में मोबाइल फोन का व्यापार करते हैं। 1 मई की शाम वह बाइक से अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद पुलिस ने रास्ते से जबरन उठा लिया। थाने ले जाकर उन्हें प्रताड़ित किया और मुकदमे में फसाने की धमकी दी। पुलिस का तर्क था कि सलमान एक हिससीटर है जबकि हिस्ट्रीशीटर कोई और ही निकला। जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस ने कानूनी पचड़ों में फंसाने और जेल भेजने का डर दिखाकर सलमान को प्रताड़ित किया और उनसे 5.80 लाख रुपए वसूल लिए। वकील के माध्यम से पीड़ित ने DIG मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी से शिकायत की। इसके बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार चौकी प्रभारी जेल, आरक्षी प्रवेश बैसला, आरक्षी सुमित और आरक्षी विपुल कुमार को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























