👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ढाना में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दो पक्षों में पनपी रंजिश अब खूनी संघर्ष का रुप ले चुकी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में महिला समेत कुछ लोग लहूलुहान हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सर में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और आरोपियों की पकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

सर्वाइकल और कमर दर्द वालों को मिलेगी इन गद्दों से राहत

























