
चौकी पर दो पक्षों में हुई हाथापाई, पुलिस ने हिरासत में लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चोपला चौकी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों को हिरासत को लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में गहमागहमी होती रही। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























