
हापुड़-बुलंदशहर रोड पर अवैध रूप से चार मंजिला भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर एक चार मंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है जिसका मानचित्र हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया है।
बुलंदशहर रोड पर एक बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ का दफ्तर खुला है के पास ही एक चार मंजिले भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण हेतु संबंधित विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है और न हीं एचपीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराया गया है। सड़क मार्ग के मध्य से 75 फुट के बाद ही निर्माण कार्य हो सकता है।
भवन निर्माता ने पहले भूतल पर दुकान बनवाई गई और चार मंजिल तक ले गया और आगे क्या होगा यह अभी पता नहीं चला है। भवन निर्माता ब्लैक मनी को खपा कर सफेद कर रहा है। आरोपी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई जरूरी है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























