
आधार कार्ड अपडेट कराएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिनका आधार कार्ड बने दस साल या उससे अधिक समय हो गया तो उन्हें अपडेट जरूर करवा लें। जिससे आधार के जरिये मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की अड़चन न आए। इससे संबंधित विभाग की तरफ से आधार धारकों को मैसेज भी पहुंच रहे हैं। फिलहाल विभाग ने आधार अपडेट करवाने की तारीख 14 जून 2026 तय की है। प्रदेश में करोड़ों आधार अपडेट नहीं हैं।
आधार बायोमीट्रिक में आइरिस, फोटो, थंब इंप्रेशन और फोटो होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों के मुताबिक दस या उससे अधिक समय बीतने के बाद आधार अपडेट करवना चाहिए। जब भी कभी आधार संबंधी योजनाओं का लाभ लेना होता है तो आसानी से पूरी डिटेल मैच हो जाती है। कई बार अपडेट न होने से इस प्रक्रिया में दिक्कत आती है। अपडेट संबंधी मैसेज भी लोगों के पास पहुंच रहे हैं। उनका आधार मुफ्त में अपडेट होगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह समय रहते आधार अपडेट करवाएं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















