
सपा की मांग- वोटर लिस्ट से हटाएं अपात्र और डुप्लीकेट नाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची में शामिल अपात्र व डुप्लीकेट नाम हटाए जाने की मांग की है। इस सिलसिले में सपा के प्रदेश मुखिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है
समाजवादी पाटी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से मतदाता सूची में चड़ी संख्या में बड़ी संख्या में मृतक मतदाता, अनुपस्थित मतदाता डुप्लीकेट मतदाता की (अपात्र। मतदाताओं के नाम दर्ज होने और एक ही मतदाता का कई-कई जगह दर्ज होने की शिकायत की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ऐसे नामों को हटवाने की मांग की है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पार्टी नेता केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि रायबरेली के हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या 16, 119 4 120 में मृतकों के नाम सूची में दर्ज है। बूथ संख्या 115, 118 व 119 में एक ही नाम कई जगह दर्ज होने के मामले है। बछरावां विधान सभा क्षेत्र में भी यही स्थिति है। झांसी के बबीना विधान सभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 136, 281,398 व 45 में मतदाताओं के नाम तीन से चार जगह दर्ज है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






















