
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मृतक के भाई ने स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। आरोपी यहां-वहां भागा फिर रहा है। पुलिस की जांच जारी है।
पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी आशीष सिंगल ड्राई फ्रूट और मसाले का काम करते थे जो रविवार को अपने दो दोस्तों पुनीत, ललित के अलावा अपने पुत्र पुत्री के साथ गांव बदनौली स्थित स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंचे थे। जहां गहरे पानी में जाने के दौरान आशीष सिंघल की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई नितिन जिंदल ने स्विमिंग पूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने स्विमिंग पूल संचालक अंकुर त्यागी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















