
सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड में गन्ना सर्वेक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रजनाथपुर (हापुड़), 29 अप्रैल 2026: चीनी मिल सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड, ब्रजनाथपुर के गन्ना कार्यालय में आगामी सत्र के गन्ना सर्वेक्षण हेतु संयुक्त रूप गन्ना सर्वेक्षण वर्ष 2026-27 के परिपेक्ष्य में प्रशिक्षण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिल प्रबंधन और गन्ना विकास परिषद के उच्चाधिकारियों ने समिति पर्वेक्षको एवं मिल कामदारों के साथ विस्तृत चर्चा की।
प्रशिक्षण में गन्ना सर्वे नीति में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन के निर्देश दिए गए, विशेष कर गन्ना प्रजाति पर विशेष ध्यान दिया जाये। मुख्य प्रबंधक अनमोल राठी द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सर्वे में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी, सभी कर्मचारी अपना गन्ना सर्वेक्षण कार्य समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। गन्ना प्रबंधक चंद्रवीर बालियान ने कामदारों को डिजिटल एंट्री और नए नियमों के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की।
बैठक के दौरान गन्ना विकास परिषद, धौलाना के देवेंद्र कुमार – ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने कामदारो को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों का सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गन्ने की प्रजाति और रकबे का सही विवरण ही गन्ना आपूर्ति को सुगम बनाता है। इस अवसर पर चीनी मिल अधिकारियो के साथ साथ समिति एवं गन्ना परिषद से सचिव हापुड़ राकेश पटेल, सचिव धौलाना नविन कुमार व परिषद के समस्त गन्ना पर्वेक्षक एवं मिल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















